हेमंत शर्मा, इंदौर। देवास नाका स्थित सिंगापुर ग्रीन कॉलोनी में एक बार फिर बिल्डर की कार्यशैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलोनी के रहवासियों ने बिल्डर पर अवैध रूप से लेआउट में बदलाव करने, सड़क की चौड़ाई कम करने और भूमि हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं रहवासियों ने कार्रवाई की मांग की है।

रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी का मुख्य मार्ग पिछले 15 वर्षों से आम उपयोग में है। इसी रास्ते से सभी परिवारों का आवागमन होता है। लेकिन अब बिल्डर अश्विन मेहता उसी मुख्य मार्ग पर बाउंड्री निर्माण कर रहा है, जिससे सड़क संकरी हो जाएगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि सड़क की चौड़ाई कम हुई तो कॉलोनी में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनेगी और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें: रंग में भंग: पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय में होली जश्न के बीच मधुमक्खियों का हमला, छात्रों के दो गुटों में झड़प का वीडियो भी वायरल

रहवासियों का यह भी कहना है कि यह निर्माण स्वीकृत लेआउट के विपरीत है और पहले भी बिल्डर की मनमानी से कॉलोनीवासी परेशान होते रहे हैं। कॉलोनी के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल स्थल निरीक्षण कर अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर निगम और संबंधित विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेते हैं और कॉलोनीवासियों को राहत मिलती है या नहीं।

ये भी पढ़ें: ‘अरब देशों का इस्लाम से कोई लेना देना नहीं’, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पूर्व IAS नियाज खान का बड़ा बयान, कहा- अरब सुन्नी मुस्लिम देश अमेरिका की गोद में बैठे हैं इसलिए…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m