शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी और नॉवेल राइटर नियाज खान एक बार फिर चर्चा में है। ईरान और इजराइल युद्ध के बीच उन्होंने बड़ा बयान दिया हैं। नियाज खान ने अरब देशों को आड़े हाथों लेते हुए बड़ी बात कही है। आइए जानते है उन्होंने क्या कुछ कहा…
एमपी के पूर्व IAS अफसर नियाज खान ने ईरान और इजराइल युद्ध के बीच एक पोस्ट की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- अरब सुन्नी मुस्लिम देश अमेरिका की गोद में आराम से सो रहे थे। इसीलिए ईरान उन दुष्ट देशों पर बमबारी कर रहा है। जब अमेरिका ने इज़राइल को गाज़ावासियों को मारने में मदद की, तो कतर ने अमेरिका को हवाई जहाज़ तोहफ़े में दिए। मेरी राय में, अरबों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है।
ये भी पढ़ें: ‘बांग्लादेश में एक करोड़ हिंदू और 2 मंत्री’: पूर्व IAS नियाज ने लिखा- भारत में 20 करोड़ मुस्लिम पर सरकार में एक भी मंत्री नहीं आश्चर्य का विषय, बीजेपी ने कही यह बात…

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर की गई जान
आपको बता दें कि अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरानी के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई है। इस पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों का ऐलान किया गया है।
कौन है नियाज खान ?
नियाज खान यूं तो छत्तीसगढ़ के निवासी है। साल 2015 में आईएएस अधिकारी बनें। इससे पहले तक वे राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे। इसके बाद उन्हें प्रमोक कर आईएएस अधिकारी बनाया गया और मध्य प्रदेश कैडर दिया गया था। हाल ही में उनका रिटायरमेंट हुआ है। यह भी बता दें कि नियाज खान 7 नॉवेल लिख चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ब्राह्मणों को मिलना चाहिए आरक्षण: पूर्व IAS नियाज खान ने X पर लिखा- ये सनातन धर्म के हजारों सालों से संरक्षक रहे
हमेशा सुर्खियों में रहते हैं पूर्व आईएएस
पूर्व अफसर नियाज के एक नॉवेल पर आश्रम वेब सीरीज भी बनी है, जिसका क्रेडिट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्माता के खिलाफ अदालत में केस दायर किया था। नियाज खान हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखकर सनातन धर्म और ब्राह्मणों को महान बताया था, इस पर भी जमकर बवाल हुआ था।

