हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर के कनाड़िया रोड स्थित बृजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी में 18 मार्च को हुए भीषण आग हादसे को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में साफ हो गया है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ, जो इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान लगा था। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 8 लोगों की जान चली गई थी।
दरअसल, इंदौर के बृजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी में हुए इस हादसे की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच के अनुसार, घर में खड़ी इलेक्ट्रिक कार को रोजाना की तरह रात में चार्ज पर लगाया गया था। पुलिस को दिए गए बयानों में परिवार के सदस्यों सौरभ पुगलिया, सौमिल पुगलिया और हर्षित पुगलिया ने बताया कि भले ही सौरभ ने कार की चार्जिंग बंद कर दी थी, लेकिन रात करीब 11 बजे हर्षित ने दोबारा कार को चार्ज पर लगा दिया था।
ये भी पढ़ें: इंदौर में EV कार बनी ‘मौत’ की वजह! घर में भड़की आग-नहीं खुला इलेक्ट्रॉनिक लॉक, अंदर ही जिंदा जल गए 8 लोग, पढ़िए दर्दनाक हादसे की पूरी कहान
इसी दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें बच्चे भी शामिल थे। वहीं इस घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। वहीं शुरुआती दौर में परिवार की ओर से आग लगने की वजह घर के पास स्थित इलेक्ट्रिक पोल को बताया गया था, लेकिन जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि हादसा ईवी कार की चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से ही हुआ।
ये भी पढ़ें: Indore Fire Incident: सीएम ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा, SOP बनाने की कही बात
इसी बीच, हाल ही में जब परिवार के सदस्य जले हुए घर में सामान देखने पहुंचे, तो उन्हें एक और अवशेष मिलने की आशंका हुई, जिसे पुलिस की मौजूदगी में परिवार की ओर से दफना दिया गया। इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

