हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों घटिया सड़क की न सिर्फ हकीकत सामने आ रही है, बल्कि ये हादसों की वजह भी बन रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां शहर के एक इलाके में धरती फाड़कर पानी बाहर आ गया। जल का ऐसा रौद्र रूप देखकर वहां मौजूद हर शख्स सहम उठा। हालांकि, इस दौरान 40 करोड़ के ‘विकास’ के सड़क फाड़कर बाहर आने के बाद गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।
दरअसल, गोयलपुरा क्षेत्र में पाइप लाइन टेस्टिंग की जा रही थी। आज लोग जब वहां से गुजर रहे थे, तभी पानी का सैलाब सड़क फाड़ते हुए बाहर आ गया जिसने 40 करोड़ की लागत से बनी आदर्श सड़क की भी पोल खोल दी। घटना से सड़क में बड़े गड्ढे और दरारें पड़ गईं। इस घटना के बाद सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
बता दें कि चार साल बाद पाइप लाइन टेस्टिंग की गई जिसमे सड़क और लाइन की गड़बड़ी सामने आई है। सड़क धंसने और पानी बहने से रहवासियों में परेशानी बढ़ गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों खर्च के बावजूद सड़क की हालत खराब है। उन्होंने नगर निगम और जिम्मेदार एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


