हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर के दान में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हाल ही में हुई दानपेटियों की गिनती में मंदिर को इतिहास का सबसे बड़ा 1 करोड़ 81 लाख 12 हजार 50 रुपये का रिकॉर्ड दान प्राप्त हुआ है। महज 5 महीनों के भीतर दान की राशि में 35.5% का भारी इजाफा देखा गया है।

40 दानपेटियों से निकला खजाना; पारदर्शी गिनती के लिए बनेगा स्पेशल हॉल

मंदिर प्रबंध समिति द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बप्पा के दरबार में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान चढ़ाया है।

मार्च से 47 लाख रुपये ज्यादा: पिछली बार मार्च में हुई गिनती के दौरान 1 करोड़ 33 लाख 67 हजार 724 रुपये मिले थे, जिसकी तुलना में इस बार 47 लाख 44 हजार रुपये अधिक मिले हैं।

2 साल में 11 करोड़ रुपये से अधिक: बीते दो वर्षों में कुल 7 बार दानपेटियां खोली गई हैं, जिनसे मंदिर को 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि प्राप्त हुई है।

ऑनलाइन दान का क्रेज: पिछले 12 महीनों में श्रद्धालुओं ने डिजिटल माध्यम से भी अपनी आस्था जताई और मंदिर को 75 लाख रुपये का ऑनलाइन दान मिला।

पारदर्शिता का नया मॉडल: दान की गिनती प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए अब मंदिर परिसर में एक अलग ‘स्पेशल काउंटिंग हॉल’ बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m