हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में वन्यजीवों की रिहायशी इलाकों में दस्तक देने का मामला सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध क्रिसेंट वाटर पार्क के सामने स्थित उमरिया खुर्द गांव में एक तेंदुआ नजर आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ गांव में एक घर के खुले बरामदे में घूमता हुआ दिखाई दिया। राहत या चिंता की बात यह है कि वीडियो में तेंदुआ घायल अवस्था में नजर आ रहा है। रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी और उसके घायल होने की खबर से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दे दी गई है, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग और रेस्क्यू की तैयारी में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

