अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहर में इंदौर जैसी घटना सामने आई है, जहां चार्जिंग में लगी एक ई-स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई और देखते ही देखते महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर के घर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही दिनों बाद बेटी की शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले शादी की सारी तैयारियों को राख कर दिया। आग में एक्वेरियम की मछलियां तक जल गई। बता दें कि इंदौर में ईवी चार्जिंग कार में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी।
ई-स्कूटी की बैटरी में ब्लास्ट
दरअसल अमलाई थाना क्षेत्र के धनपुरी वार्ड में बीती रात सुपरवाइजर सुनीता रजक के घर हादसा हुआ। घर के पहले कमरे में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग भड़क गई। लपटें इतनी तेज थीं कि घर का मुख्य द्वार और इलेक्ट्रिक मीटर भी चपेट में आ गया। आग और धुएं से घबराकर परिवार को दीवार फांदकर जान बचानी पड़ी। किचन में रखे दो गैस सिलेंडर भी आग की जद में आ गए थे, लेकिन पड़ोसियों की मदद से समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दो लाख नकदी जलकर खाक
इस आग में दो बाइक, ई-स्कूटी, लाखों के जेवर, करीब दो लाख रुपये नकद और 21 अप्रैल को होने वाली शादी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर में रखा एक्वेरियम और उसमें मौजूद मछलियां भी जल गईं, वहीं मंदिर की प्रतिमाएं भी नहीं बच सकीं, करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय ने बताया कि आगजनी कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
MP कैडर से AGMUT कैडर में शिफ्ट हुए IAS रवि सिहाग: आईएएस इशिता राठी से शादी के बाद कैडर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

