चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक शख्स डॉग के भौंकने पर ऐसा भड़का कि लोहे की रॉड से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पूरी वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने विजय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: प्रिंसिपल पर बैड टच करने का आरोप, छात्राओं ने राज्यपाल के नाम लिखा पत्र, कड़ी कार्रवाई की मांग
दरअसल शहर में नशेड़ियों, बदमाशों के साथ ही मानसिक तनाव के चलते कई तरह के आपराधिक वारदात होती हुई नजर आ रही है। इसी के तहत तिलक नगर थाना क्षेत्र की कालोनी में स्ट्रीट डॉग पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतारने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है।पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल कर विजय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


