MP Morning News: शिखिल ब्यौहार, भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव आज इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमिपूजन करेंगे। सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित होगा। यह कॉरिडोर, कनेक्टिविटी-निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा। निवेश की दिशा में यह महत्वपूर्ण साबित होगा। वहीं इस कार्यक्रम में शॉर्ट फिल्म के माध्यम से कॉरिडोर के स्वरूप, संभावनाओं और क्षेत्रीय प्रभावों को दिखाया जाएगा।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को इंदौर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11:55 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे एमपीआईडीसी, नैनोद जिला इंदौर पहुंचेंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम इंदौर पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 02:35 बजे बंसल इंजीनियरिंग कॉलेज जाएंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 04:15 बजे तिलक नगर इंदौर पहुंचेंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 05:25 बजे होटल सेरेटन में भी स्थानीय प्रोग्राम में भाग लेंगे। इसके बाद सीएम डॉ मोहन शाम 07:30 बजे भोपाल वापस आएंगे।

ये भी पढ़ें: MP में देर रात ब्यूरोक्रेसी में बड़ी सर्जरी: 62 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के बदले गए SP; एक क्लिक में देखें पूरी सूची

NEET UG की परीक्षा आज

NEET UG की परीक्षा में राजधानी भोपाल में 33 सेंटर बनाए गए है। भोपाल में 14 हजार अभ्यर्थी एग्जाम दिलाएंगे। यह परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र के अंदर 11 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। दोपहर 1:30 बजे के बाद सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। बायोमेट्रिक फेल होने पर अभ्यर्थी लिखित अंडरटेकिंग देकर एग्जाम दे सकेंगे।

मध्यप्रदेश में फिर महंगी हुई बिजली, 1 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बिजली का झटका लगा है। एक महीने में दूसरी बार बिजली बिल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। मई में 5.36 फीसदी नया सरचार्ज FPPAS लागू होगा। FPPAS यानी बिजली खरीद समायोजन सरचार्ज बिजली बिल में जुड़कर मिलेगा। अप्रैल 2026 में 4.8 फीसदी टैरिफ चार्ज बढ़ाया गया था। बिजली खरीद महंगी होने से उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ा है। इससे घरेलू और औद्योगिक दोनों उपभोक्ता प्रभावित होंगे। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मुताबिक, वास्तविक लागत और अनुमानित लागत में बड़ा अंतर सामने आने पर यह सरचार्ज जोड़ा गया है। आपको बता दें कि 2026 में बिजली खरीद 3.97 प्रति यूनिट रही, जबकि अनुमान 3.66 प्रति यूनिट था। 0.32 प्रति यूनिट के अंतर ने बिजली कंपनियों का खर्च बढ़ाया है।

भोपाल की पुरानी बस्ती पर चला बुलडोजर

राजधानी भोपाल के वीवीआईपी क्षेत्र श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन के पीछे पांच दशक पुरानी झुग्गी बस्तियों पर बुलडोलर चलाया गया। शनिवार सुबह प्रशासन ने यहां बने घरों को जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम 100 से अधिक पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंची थी।

द्वितीय परीक्षा का प्रवेश-पत्र जारी

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिया हैं। सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड MPONLINE के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र www.mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m