हेमंत शर्मा, इंदौर। चंदन नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साल 2019 से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राजू उर्फ बच्चा को पुलिस ने बेटमा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, राजू के खिलाफ कोर्ट से 5 स्थाई और 1 गिरफ्तारी वारंट जारी थे।
वारंट जारी होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। करीब 7 सालों से फरार इस बदमाश को चंदन नगर पुलिस ने मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर 25 फरवरी 2026 को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने लगातार उसकी तलाश में कोशिश जारी रखी थी।
आरोपी के खिलाफ कई कोर्ट से आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और भादवि की गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इनमें आबकारी एक्ट की धारा 34 और 36 के तहत मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना चंदन नगर के प्रधान आरक्षक और आरक्षक नरेंद्र की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

