हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉमेडी वीडियो क्रिएटर धर्मेंद्र बिलोटिया एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके एक वीडियो में ‘पाकिस्तान महाराज की जय’ कहते हुए नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर भारी हंगामा मच गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंदौर के अन्नपूर्णा थाने में उनके खिलाफ लिखित आवेदन/शिकायत दर्ज कराई गई है।
READ MORE: कारकांड मामले में दोबारा पूछताछ शुरू: एग्रीमेंट कर किराए पर ली कार और कमाया बड़ा मुनाफा, 4 राज्यों से 40 गाड़ियां जब्त
जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र बिलोटिया नियमित रूप से कॉमेडी और व्यंग्य वाले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करते हैं, जिनमें वे अक्सर सामाजिक मुद्दों पर कटाक्ष करते हैं। लेकिन इस बार वीडियो में इस्तेमाल किया गया नारा कई लोगों को आपत्तिजनक और देश-विरोधी लगा, जिसके चलते कुछ संगठनों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।
READ MORE: इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर में मस्जिद के नाम पर 30 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर अवैध कब्जा: प्रशासन ने घोषित किया अवैध, अब बेदखली की कार्रवाई तय
अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आवेदन प्राप्त होने के बाद प्रारंभिक जांच की जा रही है और वीडियो की प्रामाणिकता, संदर्भ तथा इरादे की पड़ताल की जा रही है। अभी तक कोई FIR दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


