हेमंत शर्मा, इंदौर। ग्वालियर के बाद अब इंदौर में सड़क धंसने का मामला सामने आया है। शहर के गाड़ी अड्डा इलाके में सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसने से करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई, ताकि कोई राहगीर या वाहन चालक गड्ढे में न गिर जाए।
फिलहाल सड़क धंसने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि यहां पहले ड्रेनेज की लाइन बिछाई गई थी और पास में ड्रेनेज का चैंबर भी बना हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ड्रेनेज लाइन या चैंबर की वजह से सड़क धंसी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: गुना में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: 11 गोवंश को कुचला, मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
गौरतलब है कि हाल ही में ग्वालियर में भारी बारिश के चलते बसंत विहार और झांसी रोड समेत कई जगहों पर सड़क धंसने का मामला सामने आया है। पॉश इलाके बसंत विहार में बड़ा गड्ढा हो गया था। जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली फंस गई थी। वहीं झांसी रोड बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन सड़क का हिस्सा धंस गया था। जिससे बीच सड़क गहरा गड्ढा बन गया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


