हेमंत शर्मा, इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। दो फरवरी को एमवाय अस्पताल लाई गई युवती को मृत अवस्था में लाया गया है। जांच के बाद पता चला कि युवती लिव-इन में रहने वाले युवक से शादी करने वाली थी, लेकिन शादी से पूर्व दहेज प्रताड़ना के चलते उसने आत्महत्या कर ली थी।
सोशल मीडिया पर फेंका दोस्ती का जाल: युवती के इनकार पर भेजने लगा अश्लील मैसेज, नाबालिग पहुंची थाने
दरअसल, आत्महत्या की यह घटना 2 फरवरी की है जब क्षेत्र की युवती लिव-इन रिलेशनशिप में अपने होने वाले पति रितेश पटेल के साथ रहती थी। दोनों की जल्द ही शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही रितेश पटेल और उसकी मां की ओर से दहेज की लगातार मांग की जाती थी। मायके पक्ष के परिजनों ने बताया कि मृतिका नियमित रूप से उनसे संपर्क में रहती थी और कई बार उसने बताया था कि उसके होने वाले ससुराल वाले उस पर तीन से चार लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बना रहे थे।
आरोप यह भी है कि रितेश और उसकी मां उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहे थे। घटना से एक दिन पहले भी मृतिका ने इसी प्रताड़ना का जिक्र परिवार से किया था।
डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि इस पूरे ही मामले में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजनों के बयानों और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रितेश पटेल और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


