शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर करारा हमला बोला हैं। उन्होंने एमपी में बेरोजगारी को लेकर जमकर निशाना साधा हैं। कमलनाथ ने कहा कि सरकार झूठ बोल रही है, उनका दावा झूठा हैं। उन्होंने सरकार के दावे पर दुख भी जताया हैं।
दरअसल, कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्मयमंत्री कमलनाथ दो दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने हवाई पट्टी पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान मीडिया ने उनसे कई सवाल पूछे, जिसका उन्होंने जवाब दिया। वहीं कमलनाथ ने बेरोजगारी की दर वाले सवाल पर सरकार को जमकर घेरा।
ये भी पढ़ें: ‘देशभक्ति के उत्साह में निकले थे शब्द’, मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी माफी, कहा- सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा जरूरी
पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार झूठ बोल रही और जनता को मुर्ख समझती है। आज मध्य प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक पर है और ये ऐसा दावा कर रहे है। अभी कुछ दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा था कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी की दर एक से डेढ़ प्रतिशत रह गई है, जबकि बाकी देश का औसत इससे कहीं बहुत ज्यादा है।

