हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने मंदिर पहुंचे। जैसे ही रात 12 बजे कान्हा का जन्म हुआ, पूरा मंदिर राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। भक्त श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते नजर आए। जन्म के बाद भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। मान्यता है कि जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

05 सितंबर महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, भगवान महाकालेश्वर का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

भजनों पर भक्ति में झूमते नजर आए श्रद्धालु

इंदौर के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का नजारा देखते ही बन रहा था। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था और रात होते-होते बड़ी संख्या में भक्त जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंच गए।हर तरफ भक्ति का माहौल… हाथों में पूजा की थाली और जुबां पर राधे-कृष्ण के जयकारे। जैसे ही रात के 12 बजे… भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के जन्म की खुशी में जमकर उत्सव मनाया और भजनों पर भक्ति में झूमते नजर आए।

मंदिर में देर रात तक भक्ति और उत्सव का माहौल

कान्हा के जन्म के साथ ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। जन्मोत्सव के इस खास पल को देखने और भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मान्यता है कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भगवान के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। इसी आस्था के साथ कई श्रद्धालुओं ने कान्हा के जन्म के बाद उनके सामने अपनी मनोकामनाएं रखीं और सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस्कॉन मंदिर में देर रात तक भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। कहीं कृष्ण भजनों की गूंज सुनाई दी, तो कहीं श्रद्धालु कान्हा के जन्म की खुशी में झूमते नजर आए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m