Induction Cooking Tips : इंडक्शन कुकटॉप आजकल मजबूरी में ही सही, लेकिन तेजी से इस्तेमाल होने लगा है. LPG की समस्या के चलते हर कोई इंडक्शन में ही ज़्यादा से ज़्यादा काम निपटाने की सोचता है. लेकिन अगर सही तरीके से इंडक्शन (Induction) का इस्तेमाल न किया जाए तो यह जल्दी खराब भी हो सकता है और किसी तरह की घटना होने का भी डर रहता है. ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे की इंडिकेशन कुकटॉप का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें.

गलत बर्तन का इस्तेमाल करना
इंडक्शन (Induction) पर हर बर्तन काम नहीं करता. एल्यूमिनियम, कांच या मिट्टी के बर्तन सीधे काम नहीं करेंगे. हमेशा इंडक्शन-फ्रेंडली (फेरोमैग्नेटिक) बर्तन जैसे स्टील या कास्ट आयरन का इस्तेमाल करें. खाली बर्तन गर्म करना
कई लोग पहले पैन चढ़ा देते हैं और फिर सामग्री डालते हैं. इससे बर्तन और इंडक्शन (Induction) दोनों को नुकसान हो सकता है. इसलिए हमेशा बर्तन में पकाने वाली चीज पहले डाल लें.

ओवरलोड या भारी बर्तन रखना
बहुत भारी या बड़े बर्तन रखने से इंडक्शन (Induction) की सतह पर दबाव पड़ता है. इससे ग्लास टॉप क्रैक हो सकता है. इसलिए बहुत बड़े बर्तन का use ना करें. गीली सतह पर इस्तेमाल करना
अगर इंडक्शन (Induction) या बर्तन का तला गीला है, तो यह शॉर्ट सर्किट या खराबी का कारण बन सकता है. इस्तेमाल से पहले सतह को सूखा रखें.

वेंटिलेशन का ध्यान न रखना
इंडक्शन (Induction) के नीचे हवा के लिए जगह जरूरी होती है. इसे बंद या ढंके हुए स्थान पर रखने से ओवरहीटिंग हो सकती है. बार-बार ऑन/ऑफ करना
कुछ लोग जल्दी-जल्दी इंडक्शन (Induction) बंद-चालू करते रहते हैं.
इससे इलेक्ट्रॉनिक सर्किट पर असर पड़ सकता है.

साफ-सफाई में लापरवाही
खाना गिरने या तेल जमा होने से इंडक्शन (Induction) खराब हो सकता है. हर इस्तेमाल के बाद साफ कपड़े से पोंछें. गलत वोल्टेज या एक्सटेंशन का इस्तेमाल
लो क्वालिटी एक्सटेंशन बोर्ड या अनस्टेबल बिजली सप्लाई इंडक्शन (Induction) को नुकसान पहुंचा सकती है. सीधे सॉकेट में लगाएं और स्टेबल वोल्टेज का ध्यान रखें.