Inflation Hits On Diwali: कल यानी 8 नवंबर 2026 को देशभर में दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। हालांकि इस साल की दिवाली लोगों की जेब पर काफी ज्यादा भारी पड़ रही है। दिवाली पर महंगाई की मार लोगों का बीपी बढ़ाया हुआ है। मोदी सरकार (Modi government) चीनी (Sugar Price Hike), सरसों और प्याज (Onion Price Hike) के दाम कंट्रोल नहीं कर पा रही है। चीनी और प्याज के दामों में बेतहासा बढ़ोतरी जारी है। दिवाली से एक दिन पहले चीनी 65 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। इसके कारण लोगों की दीपावली की मिठास कम होने का अंदेशा है। जबकि प्याज भी ₹50 प्रति किलो के पार है।

त्योहारी मौसम शुरू होते ही सबसे पहले चीनी के दामों में तेजी दिखी थी। इसके कारण त्यौहारों की मिठास फीकी होने लगी। सरकार ने भी इसे कंट्रोल करने की तमाम कोशिशें की, लेकिन अब तक भी इसके रेट्स कंट्रोल नहीं हो पाए। हाल ही में डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने आंकड़े जारी किए हैं, जिनके मुताबिक 6 नवंबर 2026 को चीनी का रेट 60.22 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। जबकि एक साल पहले चीनी की कीमत 29.31 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसके अलावा दिल्ली में चीनी की कीमत 65 रुपये और मुंबई में 63 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

प्याज ने रुलाया
प्याज की कीमतें भी पिछले कुछ महीनों से बढ़ती हुई ही नजर आ रही हैं। मौसम की मार का प्याज की कीमतों पर असर पड़ा है. डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों 1 किलो प्याज की कीमत 53.99 रुपये है। जबकि पिछले साल प्याज की कीमत 27.05 रुपये थी। सरकार ने प्याज की कीमत कम करने के लिए कांदा एक्प्रेस भी चलाई लेकिन उसका असर भी कुछ खास नजर नहीं आया।

दाल की कीमतों ने दिखाए तेवर
त्यौहारों के सीजन में दाल की कीमतों ने भी तेवर दिखाए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर की रिपोर्ट के मिताबिक अरहर की दाल 153 रुपये किलो मिल रही है। चना दाल 103 रुपये किलो मिल रही है। उड़द दाल 143 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पिछले साल के मुकाबले इन दालों की कीमत में भी काफी इजाफा हुआ है।

तेल की कीमतें भी बढ़ीं
प्याज और चीनी के अलासा सरसों का रेट भी इस समय कई इलाकों में 8000 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इसके कारण सरसों के तेल की कीमत भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। 6 नवंबर को सरसों का तेल 210.03 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा था। जबकि एक महीना पहले ही इसका रेट 203.43 रुपये था। इतना ही नहीं बल्कि एक साल पहले सरसों के तेल का दाम 187.70 रुपये प्रति किलो था। इसके अलावा मूंगफली का तेल 212.67 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m