Business Desk – Infrax Renewable IPO 2026 : इंफ्राक्स रिन्यूएबल लिमिटेड का SME IPO आज यानी 9 सितंबर 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 40.88 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। खास बात यह है कि कंपनी का शुद्ध मुनाफा एक साल में 258% बढ़ा है। साथ ही, कंपनी केंद्र सरकार की PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana के तहत National Vendor के तौर पर भी काम कर रही है।

40.88 करोड़ रुपए का IPO, कितना है फ्रेश इश्यू?
कंपनी का कुल IPO साइज 40.88 करोड़ रुपए है। इसमें 33.81 करोड़ रुपए के Fresh Shares जारी किए जा रहे हैं। इसके तहत 32.51 लाख शेयर जारी होंगे। वहीं 7.08 करोड़ रुपए के 6.80 लाख शेयर Offer for Sale (OFS) के जरिए प्रमोटर्स बेचेंगे। यह Fixed Price Issue है और शेयर का इश्यू प्राइस 104 रुपए तय किया गया है।
रिटेल निवेशक को लगाने होंगे 2.49 लाख रुपए
इस IPO में रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम Lot Size 2,400 शेयर का है। 104 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से एक लॉट के लिए 2,49,600 रुपए लगाने होंगे। वहीं HNI/NII Investors के लिए न्यूनतम आवेदन 3 लॉट यानी 3,600 शेयर का है। इसके लिए 3,74,400 रुपए की जरूरत होगी। नेट पब्लिक ऑफर में 50.42% हिस्सा NII और 49.58% हिस्सा Retail Investors के लिए रिजर्व है।
कंपनी क्या करती है?
सितंबर 2024 में शुरू हुई Infrax Renewable रूफटॉप और ग्राउंड-माउंटेड Solar Power Projects के लिए डिजाइन, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस यानी EPC का काम करती है। कंपनी Solar PV Modules और Inverters की सप्लाई भी करती है। गुजरात के राजकोट में कंपनी का 1.2 MW का अपना सोलर पावर प्लांट है। यहां से कंपनी PGVCL को 25 साल के Power Purchase Agreement के तहत सीधे बिजली बेचती है।
एक साल में 258% बढ़ा मुनाफा
कंपनी के Financial Performance में FY2026 में तेज ग्रोथ देखने को मिली। FY2025 में कुल आय 30.48 करोड़ रुपए थी, जो FY2026 में बढ़कर 93.33 करोड़ रुपए हो गई। यानी Revenue में 206% का उछाल आया।
इसी तरह कंपनी का PAT यानी शुद्ध मुनाफा 2.85 करोड़ रुपए से बढ़कर 10.20 करोड़ रुपए हो गया। इसमें 258% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की Networth भी 1.89 करोड़ रुपए से बढ़कर 15.77 करोड़ रुपए हो गई।
IPO से मिले पैसे कहां खर्च होंगे?
कंपनी IPO से मिलने वाले Net Proceeds का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने में करेगी। इसमें 12.29 करोड़ रुपए नई Manufacturing Unit और Machinery खरीदने पर खर्च होंगे। इसके अलावा 17 करोड़ रुपए Working Capital Requirements के लिए रखे गए हैं। बाकी रकम Corporate Purposes और Issue Expenses में इस्तेमाल होगी।
कब खुलेगा और कब होगी लिस्टिंग?
Infrax Renewable IPO में 9 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक बोली लगाई जा सकेगी। शेयरों का Allotment 15 सितंबर को होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयरों की Listing 17 सितंबर 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।
GMP में अभी कितना फायदा?
9 सितंबर को सुबह 6:30 बजे उपलब्ध जानकारी के मुताबिक IPO का Grey Market Premium (GMP) 0 रुपए पर था। यानी ग्रे मार्केट संकेत के हिसाब से शेयर की संभावित लिस्टिंग करीब 104 रुपए के इश्यू प्राइस के आसपास हो सकती है। हालांकि GMP अनौपचारिक बाजार का संकेत है और इसमें तेजी से बदलाव हो सकता है।
इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड हैं। मार्केट मेकर की जिम्मेदारी श्रेनी शेयर्स लिमिटेड की है, जबकि रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की है।



