हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक हिसार में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला सहित शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और जनसेवा के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के बाद अभय सिंह चौटाला ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता के विश्वास की सबसे बड़ी आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि पार्टी सेवा, समर्पण और लोकराज के संकल्प को और अधिक गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।बैठक में प्रदेशभर में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारों को मजबूती से पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी रणनीति तैयार की।

इनेलो नेतृत्व ने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर पार्टी प्रदेश में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाती रहेगी और जनता के विश्वास को और मजबूत करेगी।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

