नारनौल। भारतीय राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नारनौल में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के उस बयान का विरोध जताया, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला को लेकर कथित जातिवाचक टिप्पणी की थी।
प्रेस वार्ता के दौरान इनेलो नेताओं ने भाजपा और विधायक रामकुमार गौतम पर निशाना साधते हुए उन्हें ब्राह्मण समाज का विरोधी बताया। नेताओं ने कहा कि इनेलो और ब्राह्मण समाज का हमेशा से गहरा संबंध रहा है और पार्टी ने हर वर्ग को सम्मान देने का काम किया है।
सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि रामकुमार गौतम द्वारा की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
वहीं राधे श्याम शर्मा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने जिला, प्रदेश और केंद्र स्तर पर ब्राह्मण नेताओं की लगातार उपेक्षा की है। उन्होंने कई नेताओं के उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने ब्राह्मण समाज के नेताओं को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने का काम किया है।
इनेलो नेताओं ने कहा कि पार्टी ब्राह्मण समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।
- Air India: एअर इंडिया का बड़ा फैसला, 20 अक्टूबर तक सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द की, रियाद-जेद्दा जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें
- पेड़ से टकराई कार, बुझ गए 3 घरों के चिराग! पूर्व विधायक के 2 पड़पोते समेत 3 युवकों की मौत
- स्टेशन चमकाने में करोड़ों खर्च, मरीजों के लिए रैंप तक नहीं; मरीज को व्हीलचेयर से पटरियों के बीच से ले जाने का VIDEO वायरल
- अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: शारजाह जाने वाले 16 यात्रियों की टिकटें निकलीं फर्जी, हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
- इंदौर में ‘जल संकट’ या ‘सियासी सिरफुटौव्वल’? कैलाश विजयवर्गीय की बैठक से नदारद रहे 5 विधायक; मालिनी गौड़ बोलीं- ‘रहने ही दो, तुमसे न हो पाएगा!’

