अजय सैनी, भिवानी. जब प्रदेश हमारा है तो नौकरी भी हमारे ही बालकों की होनी चाहिए। हरियाणा का युवा आज अपने ही घर में पराया बना दिया गया है, जिसे इनेलो कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। यह तीखा हमला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की महिला प्रदेश महासचिव इंदु परमार ने भाजपा सरकार पर बोला है।
सेक्टर-4 पंचकूला स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर इनेलो के सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा किए प्रदर्शन को युवाओं के हक की आर-पार की लड़ाई बताते हुए इंदु परमार ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि हरियाणा के हर उस युवा के दिल का गुस्सा है, जिसे इस सरकार ने रोजगार की जगह सिर्फ बेरोजगारी, अन्याय और धोखा दिया है।
इस दौरान भिवानी से भी भारी संख्या में इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता युवाओं के हक के लिए प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। इनेलो महिला प्रदेश महासचिव ने सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की चाटुकारिता में डूबी प्रदेश सरकार अच्छी तरह समझ ले कि हरियाणा का युवा अब डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस युवा ने खेतों में पसीना बहाकर, अपने परिवार की उम्मीदों का बोझ उठाकर दिन-रात पढ़ाई की और मेहनत की, आज सत्ता के दलालों ने बाहर के लोगों को चोर दरवाजे से भर्तियां देकर हमारे उन मेहनती और योग्य नौजवानों के सपनों को बेरहमी से कुचल दिया है। इंदु परमार ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस प्रकार देश और प्रदेश के किसानों ने अपने हकों के लिए दिल्ली की अहंकारी सत्ता को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था, ठीक उसी तर्ज पर अब हरियाणा का युवा भी अपने अधिकारों के लिए इस सरकार को झुकाने का काम करेगा। यह लड़ाई किसी चुनावी नफे-नुकसान या राजनीति की नहीं है, बल्कि यह हरियाणा के सम्मान, युवाओं के स्वाभिमान और आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य के अधिकारों की है।

प्रदेश की नौकरियों पर पहला हक हरियाणा के युवाओं का था, है और हमेशा रहेगा। इंदु परमार ने इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि इनेलो का एक-एक नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के युवाओं के साथ चट्टान की तरह मजबूत खड़ा है। युवाओं को हताश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इनेलो इस हक की लड़ाई के अंतिम चरण तक उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी और भाजपा सरकार के इस रोजगार-विरोधी चेहरे को बेनकाब करके दम लेगी।
- जीवन सूक्त : आपके जीवन का एकमेव सूत्रधार आप ही हैं – संदीप अखिल
- 09 जुलाई महाकाल भस्म आरती: रजत मुकुट, पुष्पमालाओं और दिव्य अलंकरण से अलौकिक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 09 July History : BSE की स्थापना से लेकर एक्टर गुरुदत्त के जन्म तक, जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 9 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 09 July 2026 Panchang : आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …

