हेमंत शर्मा/दीपक उपाध्याय। इंदौर जिले के महू के कोदरिया इलाके में संचालित एक अवैध चिप्स फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 10 वर्षीय शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जरूरी अनुमति तक नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री बनवारी लाल सैनी द्वारा संचालित की जा रही थी और बिना किसी वैध अनुमति के चल रही थी। जांच में यह भी सामने आया है कि कारखाने ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जरूरी अनुमति तक नहीं ली थी, जबकि बॉयलर जैसे खतरनाक उपकरण का उपयोग किया जा रहा था। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम राकेश परमार के नेतृत्व में नगर निगम और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अवैध रूप से संचालित इस फैक्ट्री पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया।

घायल बच्चे का इलाज जारी

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे उद्योगों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल बच्चे का इलाज जारी है। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बिना अनुमति के चल रही ऐसी फैक्ट्रियां आखिर प्रशासन की नजर से दूर कैसे रहती हैं और कार्रवाई हमेशा हादसे के बाद ही क्यों होती है।

राकेश परमार, एसडीएम एसडीम

मौत का लाइव वीडियोः मौत की रेस का वो आखिरी मंजर, जिसे देख कांप जाएगी रूह, स्टंटबाजी और चीखें कैमरे

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m