अमृतसर। अमृतसर से एक बेहद दुखी करने वाला वीडियो सामने आया। उसमें आप देख सकते हैं कि एक नन्हा सा बच्चा अपने घर वालों को खोजता हुआ नजर आया है। यह बच्चा आया तो अपने परिवार वालों के साथ था लेकिन परिवार वाले उसे अकेला ही छोड़कर चले गए।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक परिवार गोल्डन टेंपल के द्वार पर पहुंचता है। इस दौरान उनके साथ बच्चा भी मौजूद रहता। लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह बिना परिक्रमा किए ही चले जाते हैं। जब सुरक्षा में तैनात सेवादारों की बच्चे पर नज़र पड़ी तो उसके घर का पता पूछा, लेकिन बच्चा इस हालत में नहीं था कि वह कुछ बता सकता। बच्चा काफी घबराया हुआ है। उसने नीले रंग की टीशर्ट पहनी हुई है।
कई बार बच्चे से उसके पिता का नाम पता पूछा गया पर वह सवालों का जवाब भी नहीं दे पा रहा था। जिसके बाद प्रशासन ने बच्चे को अमृतसर के पिंगलवाड़ा के सौंप दिया। क्योंकि पिंगलवाड़ा में बेसहारा और असहाय बच्चों को पाला जाता है।
- हाईकोर्ट ने जमानत पर फैसलों को लेकर जारी किया महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन, अब 2 महीने में याचिकाओं के निपटारे की होगी कोशिश
- छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर भूपेश बघेल का भाजपा पर कड़ा प्रहार, बोले- इन्हें छत्तीसगढ़ से नहीं, यहां की खदानों से है मतलब
- IIIT के महिला हॉस्टल में छात्रा की मौत: थर्ड ईयर की वैष्णवी ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही कारणों की जांच
- मध्य प्रदेश से गुरुग्राम पहुंच रही थी हथियारों की खेप, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ दो गिरफ्तार
- तिरंगे में लिपटा लौटा गांव का लाड़ला, बेटे को आखिरी बार देख बिलख पड़े माता-पिता; हत्यारों को फांसी और CBI जांच की मांग

