चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर में कार को किराए पर लेकर धोखधड़ी मामले में पुलिस ने संजय कालरा को फिर से पूछताछ के लिए न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लिया है। कालरा पर पंढरीनाथ थाने में एक और प्रकरण दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार अभी भी फरियादी शिकायत कर रहे है।
गाड़ियों को न्यायालय के आदेश पर मालिकों तक पहुंचाया
दरअसल अन्नपूर्णा थाने पर संजय कालरा पर प्रकरण दर्ज हुए थे जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों कर बरामद की थी। अब इसी के तहत उसके खिलाफ लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है। हाल ही में पंढरीनाथ थाने पर एक शिकायत प्राप्त हुई जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए एक थार गाड़ी को जप्त किया है। पुलिस रिमांड में आरोपी से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने चार राज्यों से लगभग 40 गाड़ियां जब्त की थी। इन गाड़ियों को न्यायालय के आदेश पर उनके मालिकों तक भी पहुंचाया गया ताकि लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
मुनाफा देने का हवाला देकर एग्रीमेंट
बता दें कि संजय कालरा द्वारा बाकायदा ऑफिस खोल कर लोगों को कार के माध्यम से मुनाफा देने का हवाला देते हुए एग्रीमेंट कराया गया था। वह एग्रीमेंट के माध्यम से अन्य राज्यों के लोगों को यह कार आगे एग्रीमेंट कर सौंप दी थी जिसमें मोटा पैसा कमाया गया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


