मोगा। आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए कभी ‘पोस्टर बॉय’ कहे जाने वाले मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। उनसे मेयर का पद छीन लिया गया और प्राथमिक सदस्यता से भी बाहर का रास्ता दिखाकर बर्खास्त कर दिया गया। चन्नी ने निगम कमिश्नर को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे तुरंत मंजूर भी कर लिया गया।
ऐसा दावा किया जाता था कि बलजीत सिंह चन्नी पिछले 25 साल से समाज सेवा से जुड़े थे। दुर्घटना में घायल लोगों को खुद उठाकर अस्पताल पहुंचाना उनका खास काम था। इसके अलावा भी वे कई सामाजिक कार्य करते थे। AAP से जुड़ने के बाद 2021 में उन्होंने मोगा नगर निगम के वॉर्ड नंबर-7 से पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उस समय 50 वॉर्डों में सिर्फ 4 आप पार्षद ही जीते थे। 2022 विधानसभा चुनाव में आप की बड़ी जीत के बाद मोगा नगर निगम में भी खेल हो गया।
कांग्रेस के 28 और अकाली दल के 7 पार्षद आप में शामिल हो गए। बाहरी समर्थन भी मिला। तत्कालीन मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और 50 में से 41 पार्षदों के समर्थन से अगस्त 2023 में बलजीत सिंह चन्नी मोगा के पहले आप मेयर बने। पार्टी ने उन्हें समाजसेवी बताकर खूब प्रचार किया था। हालांकि अब यही बलजीत सिंह चन्नी नशा तस्करों से कथित संबंधों के आरोपों में घिर गए हैं।
मुख्य वजह
पार्टी ने पहले उन्हे अपने पद से इस्तीफे की मांग की, फिर इस्तीफा मिलते ही मेयर पद से हटा दिया और उसके तुरंत बाद पार्टी से भी बर्खास्त कर दिया। आम आदमी पार्टी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया कि उनके खिलाफ कार्रवाई की असली वजह क्या है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक नशे के कारोबार से जुड़े गंभीर आरोप ही मुख्य वजह मानी जा रही हैं।

बता दें कि मोगा नगर निगम के चुनाव के लिए महज 3 महीने बचे हैं। चन्नी के हटते ही पार्टी ने नए मेयर की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी के अंदर यह राजनीतिक कार्ऱवाई काफी चर्चा का विषय हैं, क्योंकि जिस शख्स को समाजसेवी बताकर सत्ता की कुर्सी दी गई थी, उसी को इतनी जल्दी बाहर का रास्ता दिखाना आप के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर रहा है!
- हाईस्कूल में आयरन की गोली खाने से 4 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
- Today’s Top News: साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर का गठन, घर में मिला युवक-महिला का शव, सड़क हादसे में शिक्षक समेत 3 की मौत, ‘पुष्पा’ स्टाइल में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, करोड़ों के फर्नीचर खरीदी घोटाले में दो आरोपी गिरफ्तार… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ी, सीएम साय की संवेदनशील पहल से युवाओं को रोजगार के अवसर
- Bihar Top News 19 august 2026: वाटर कैनन की बौछार पर कार्यकर्ताओं ने किया डांस, अरुणाचल में बादल फटने से 5 जवान लापता
- पंचायत सचिव की संदिग्ध मौत: सुसाइड नोट से बढ़ी सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

