हिसार, विनोद सैनी. हिसार में जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो इस बार पांच अगस्त को अपना 24वां स्थापना दिवस चंडीगढ़ में मनाएगी। इस बारे जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन में इनसो ने अहम भूमिका निभाई थी और छात्रों की बड़ी जीत हुई। उन्होंने कहा कि युवाओं के संघर्ष की जीत के मद्देनजर ही इनसो ने छात्र विजय दिवस के रूप में अपना स्थापना दिवस मनाने का फैसला लिया है।
मंगलवार को हिसार में इनसो की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की एक अहम प्रदेश स्तरीय बैठक हुई, जिसमें इनसो स्थापना दिवस व विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर छात्र नेताओं ने विचार-विमर्श करते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में हरियाणा के युवाओं की आवाज को प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से उठाया जाएगा और छात्र विजय दिवस मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों के विषयों को लेकर आगे लड़ाई कैसे लड़ी जाए ? प्रदेश में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव की बहाली कैसे हो ? शिक्षण संस्थानों के हो रहे भगवाकरण के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जाए ? ऐसे तमाम विषयों पर इनसो स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ा फैसला लेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो ने सदैव विद्यार्थियों के हक में आवाज बुलंद की है। चाहे सामाजिक सरोकार की बात हो या विद्यार्थियों की मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन करने की बात हो, इनसो सदा आगे रही है।
दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इनसो प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर बड़ा आंदोलन करने की पूरी तैयारी में है। उन्होंने कहा कि आज छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्र लोकतंत्र की हत्या हो रही है और इसके खिलाफ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से एक बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। दिग्विजय ने कहा कि इनसो प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्र संघ चुनाव को लेकर हस्ताक्षर, पोस्टर आदि अभियान चलाएगी और विद्यार्थियों की भावनाएं सरकार तक पहुंचाएगी।
उन्होंने कहा कि इनसो एक महीने का समय सरकार देगी ताकि अहंकार में डूबी भाजपा सरकार समय रहते छात्र संघ चुनाव पर युवाओं के हित में फैसला ले सके अन्यथा दिल्ली आंदोलन की तरह हरियाणा में भी भाजपा सरकार का घमंड तोड़ने का काम युवा शक्ति करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है और आज की जागरूक युवा पीढ़ी अपना हक लेना जानती है। इस अवसर पर दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में अनेक युवाओं ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

इनमें गांव दुर्जनपुर से नवीन कोच, बलवीर लुहार, कुंदन, देवेन्द्र, अज्जू, सुनील, वीर सिंह, सुंदर, सुभाष, अमन, संदीप, राजवीर पचोर, जॉनी पचोर आदि हैं। इस अवसर पर इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालिक, सतेंद्र झाबुआ, हरेंद्र बेनीवाल, अज्जू घनघस, उर्वशी अरोड़ा, सपना टांक, हरिकेश ढांडा सहित भारी संख्या में इनसो पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
- सिद्धारमैया का स्टिंग वीडियो वायरलः शेयरिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे कर्नाटक के पूर्व सीएम, जानें जज ने क्या फैसला सुनाया?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी स्क्रैप जब्ती मामले में कबाड़ गोदाम गिरफ्तार… भिलाई निगम का 20 करोड़ में बनेगा नया 5 मंजिला कार्यालय भवन… पेयजल के लिए वार्डवासियों ने किया सड़क जाम… किसान की मौत के तीन महीने बाद जेई समेत तीन पर अपराध दर्ज…
- पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज का प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति: लोकायुक्त ने एक साथ 15 ठिकानों पर मारा छापा, 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा
- 10 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी बिहार की तस्वीर! CM सम्राट ने किया CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन
- पुष्पा स्टाइल में गांजा तस्करी: शहडोल में ट्रक की तलाशी लेते ही उड़े पुलिस के होश, 1.13 करोड़ का माल जब्त

