भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के खिलाड़ियों को खेल किट और ट्रैकसूट उपलब्ध नहीं कराए जाने के विरोध में इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को इनसो जिला अध्यक्ष जयदीप ग्रेवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों और संगठन के पदाधिकारियों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर खिलाड़ियों को जल्द खेल किट और ट्रैकसूट उपलब्ध कराने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुए जयदीप ग्रेवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी विभिन्न इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं और खेल आयोजनों में संस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा अपने प्रदर्शन से विश्वविद्यालय और जिले का नाम रोशन करते हैं। इसके बावजूद उन्हें आवश्यक खेल सामग्री और ट्रैकसूट उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि खेल किट और ट्रैकसूट के अभाव में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविरों, आधिकारिक प्रतियोगिताओं और अन्य खेल आयोजनों के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रेवाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सभी पात्र खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से खेल किट और ट्रैकसूट उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो इनसो खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

इस दौरान विश्वविद्यालय इकाई की प्रधान सपना सिंह ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की प्रगति में खेल और खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय इकाई के विशेंद्र गोयत, अमित बामला, राखी, साक्षी समेत कई विद्यार्थी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
- सीएम डॉ. मोहन की अध्यक्षता में हुए कई अहम फैसले, प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने 27,050 करोड़ की स्वीकृति
- रफ्तार ने रोकी सांसेंः स्कूली बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत, हादसा देख दहल उठा लोगों का दिल
- 1 नवंबर से मोबाइल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम! सरकार ला रही नया Caller ID सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम
- मुंगेली व्यापार मेला 2026: तैयारियों को लेकर हुई बैठक, नई कार्यकारिणी और कमेटियों का हुआ गठन
- राघोपुर नाव हादसे पर मंत्री संजय सिंह बोले- जर्जर नाव और रात में संचालन पर होगी सख्त कार्रवाई

