पटियाला : पटियाला जेल में 10 सितंबर को हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर सूबा सिंह की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी पुष्टि डीएसपी सिटी-1 सतनाम सिंह ने की है।
हमला हिंदू नेता सुदूर सूरी हत्याकांड के आरोपी संदीप सिंह सन्नी द्वारा किया गया था, जो वर्तमान में पटियाला जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार, जेल के अंदर सन्नी का सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ झगड़ा हो गया था। इस दौरान उसने सेवानिवृत्त डीएसपी गुरबचन सिंह, इंस्पेक्टर सूबा सिंह और इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह पर हमला कर दिया।
हमले में घायल सभी अधिकारियों को राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सूबा सिंह की आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अन्य दो घायलों का इलाज अभी भी जारी है।
- हरियाणा में PGT बनना है तो HTET/STET जरूरी, हाई कोर्ट ने क्या कहा?
- मेला देखने गए कारोबारी के घर से 40 लाख के जेवर और 6 लाख कैश चोरी, इलाके में सनसनी
- अंधविश्वास का खौफनाक खेल! तांत्रिक के चक्कर में पत्नी का सिर काली मंदिर में चढ़ाया, पिता कि भी की निर्मम हत्या
- हिसाब तो देना पड़ेगा! मस्जिद निर्माण की फंडिंग और खर्च को लेकर वक्फ बोर्ड पर गंभीर आरोप, घेराव कर हाईकोर्ट जाने की मिली चेतावनी
- उम्र छोटी, कारनामे बड़े! 3 साल की परीशा ने दिखाया कमाल, India Book of Records में दर्ज हुआ नाम

