चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की सस्पेंड लेडी कांस्टेबल और सोशल मीडिया पर इंस्टा क्वीन के नाम से मशहूर बठिंडा की अमनदीप कौर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत दर्ज मामले में कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी हैं। विजीलेंस ब्यूरो बठिंडा ने 26 मई को अमनदीप कौर के खिलाफ एफआईआऱ की थी। आरोपियां पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(1)(b) और 13(2) के तहत आरोप था कि 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2025 तक की सात साल की अवधि में उनके पास आय के ज्ञात स्रोतों से 48 लाख रुपये से अधिक की प्रापर्टी थीं।
हाईकोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि इस मामले में 14 नवंबर को चार्जशीट पेश की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं। केस में कुल 46 गवाह हैं, इसलिए ट्रायल में काफी लंबा समय लगेगा। कोर्ट ने माना कि लंबे समय तक हिरासत में रखना संविधान के अनुच्छेद-21 का उल्लंघन होगा। कोर्ट को यह भी बताया गया कि अमनदीप कौर एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में पहले से ही जमानत पर है।

बता दें कि कि अमनदीप कौर को पुलिस ने नौकरी से सस्पेंड कर रखा है। उन्हें ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बठिंडा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बादल रोड पर कार्रवाई करते हुए उनकी थार गाड़ी से ड्रग्स बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक वह थार में ड्रग्स की सप्लाई करने जा रही थीं। रोकने पर पहले पुलिसकर्मियों को धमकाया और फिर गाड़ी भगा ले गई थी।
- National Morning News Brief: बंगाल में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग, महाराष्ट्र में अब पुजारियों को मिलेगी रोजागर की गारंटी
- CG Morning News : मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक, CM साय ज्योतिबा फुले जंयती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के अपग्रेडेशन से 2 दिन सेवाएं रहेंगी बाधित, कांग्रेस बोली- आत्मानंद स्कूलों में फीस वसूलने का निर्णय गलत… पढ़ें और भी खबरें
- Rajasthan News: सलूंबर में मातम; 5 मासूमों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, एक्शन में आई सरकार ने 4 क्लीनिकों पर जड़ा ताला!
- आज अधिकार, विकास और अपने पक्के आवास के सपनें एक साथ होंगे साकार, सीएम योगी 331 हिंदू परिवारों को सौंपेंगे भूमिधरी अधिकार पत्र
- राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंदः आंखों में मिर्ची पावडर झोंककर डॉक्टर से लूट की बड़ी वारदात, 11 तोले सोने का कड़ा ले भागे

