Lifestyle Desk: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों में जल तत्व को ऊर्जा, धन और समृद्धि का मुख्य आधार माना गया है। फेंगशुई का मतलब ही हवा और पानी होता है, जो इस बात को दर्शाता है कि सकारात्मक ऊर्जा किस प्रकार हमारे जीवन और घर में बहती है। ऐसे में घर में बहता पानी, खासकर फव्वारा, केवल सजावट का सामान नहीं ये सुख-समृद्धि और तरक्की का प्रतीक भी माना जाता है। सही दिशा और नियमों का पालन करके लगाया गया फव्वारा घर के वातावरण को सकारात्मक बनाता है।

मानसिक तनाव को कम करता है और आर्थिक तरक्की के रास्ते खोलता है। फव्वारा केवल हमारे घर की सुंदरता बढ़ाने का साधन नहीं है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और आर्थिक समृद्धि को आकर्षित करने का बहुत अच्छा उपाय माना जाता है। बस सही दिशा, स्वच्छता और रोजाना देखभाल के साथ लगाया गया फव्वारा हमारे दैनिक जीवन में तरक्की लाने में सहायक हो सकता है ।

फव्वारा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

जल तत्व का प्रभाव

पानी को जीवन शक्ति और धन का प्रतीक माना जाता है। बहता हुआ पानी सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है, साथ ही नकारात्मकता को दूर करने में हमारी सहायता करता है।

फव्वारे से बढ़ती समृद्धि

घर में फव्वारा लगाने से हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। यह तरक्की, नए अवसर और खुशहाली की ओर हिशार करते है।

सही दिशा का चयन जरूरी।

फव्वारे को उत्तर दिशा या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। ये दिशाएं धन और ज्ञान से संबंधित होती हैं।

मुख्य द्वार पर अधिक महत्व

मुख्य प्रवेश द्वार के पास फव्वारा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर पआती है। और नए अवसरों का मार्ग खुलता है।

पानी का बहाव अंदर की ओर हो

फव्वारे का पानी हमेशा हमारे घर की ओर बहे। बाहर की ओर बहाव को धन नुकसान की ओर हिषारा माना जाता है।

रुका हुआ पानी न रखें

फव्वारे का पानी कभी भी रुका हुआ या गंदगी युक्त होना चाहिए। ठहरा हुआ पानी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

साफ-सफाई और रखरखाव जरूरी

फव्वारे की नियमित रूप से साफ सफाई करना और पानी बदलना बेहद जरूरी होता है। साफ और सुचारु रूप से चलता फव्वारा ही अच्छा प्रभाव देता है।

सही जगह का चुनाव

फव्वारे को लिविंग एरिया या मुख्य दरवाजे के पास रखना अच्छा होता है। बेडरूम और रसोई में इसे रखने से बचना चाहिए। और अगर घर में जगह की कमी हो, तो बहते पानी की एक फोटो भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m