कुरुक्षेत्र, नवोदित – कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार रात STF करनाल और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जीटी रोड पर शाहाबाद के रतनगढ़ गांव के पास हुई इस कार्रवाई में दोनों बदमाशों की टांगों में गोलियां लगीं। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 20 राउंड फायरिंग हुई।

घायल बदमाशों की पहचान अमृतसर निवासी कशिश और हर्ष के रूप में हुई है। दोनों को पहले शाहाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत को देखते हुए बाद में उन्हें LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाश भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में पहुंचे थे।

STF करनाल और गैंगस्टर के बीच शाहाबाद जीटी रोड पर गांव रतनगढ़ के पास जाट भवन के पास हुई मुठभेड़. एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में दोनों गैंगस्टर घायल दोनों क़ी टांगों में लगी गोलियां।

दोनों गैंगस्टर की पहचान (भाऊ गैंग) कशिश और हर्ष निवासी अमृतसर के रूप में हुई है.फिलहाल दोनों गैंगस्टर को कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में रेफर किया जा रहा है।

पिछले दिनों शाहाबाद मारकंडा में मेड इन चाइना हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद शाहाबाद में सनसनी फैल गई थी और पुलिस के लिए अभी चिंता बनी हुई है क्योंकि एक हैंड ग्रेनेड मेड इन चीन तो डिफ्यूज कर दिया गया था दूसरा हैंड ग्रेनेड अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

बदमाशों ने शुरू कर दी फायरिंग


सूचना पाकर टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, तो बदमाशों ने टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसमें गोली टीम में शामिल SI प्रवीण कुमार को लगी। गनीमत रही कि प्रवीन ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी मोर्चा संभाला। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं।

मूवमेंट की सूचना थी- दीपेंद्र राणा

STF करनाल यूनिट के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि STF को इनके मूवमेंट की पहले से सूचना मिली हुई थी। टीम को इनपुट मिला था कि भाऊ गैंग के दो शूटर्स हथियारों के साथ जीटी रोड रतनगढ़ गांव के पास मौजूद हैं। दाेनों पंजाब से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आए हैं।