विनोद सैनी, हिसार. हिसार में आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 19 जून को प्रात: 6:30 बजे से 8 बजे तक चौधरी ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
यह जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के प्रति लोगों को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही वृद्धावस्था में बेहतर स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन के लिए योग के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा की जाएगी।

उन्होंने आमजन, योग साधकों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से आह्वान किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उद्देश्यों को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
- NSA लगाने वाली DM मेधा रूपम को SC से राहत, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC के आदेश पर लगाई रोक
- इंदौर की झांकी में ‘Gen Z’ का नया अवतार! आधुनिकता के बीच संस्कार और देशभक्ति का संदेश
- भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सौमित्र सोनी को शहर मंडल की कमान, 111 इस्तीफों और मंडल भंग होने के बाद नई टीम का ऐलान
- अपनी जरूरत से पहले दूसरों की चिंताः छात्रा लवप्रीत की सोच ने छुआ CM धामी का दिल, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा?
- जमुई कांड: कोर्ट से निकलते ही आरोपी हरेराम यादव की पिटाई, वकील ने जड़ा थप्पड़, पैरवी से भी इंकार



