संजीव, सोनीपत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत खेल विभाग द्वारा पांच दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 से 31 मई तक जिला के विभिन्न खेल स्टेडियमों एवं खेल नर्सरियों में आयोजित किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों, युवाओं एवं आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें योग की विभिन्न विधाओं एवं प्रोटोकॉल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं तथा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हजारों खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में एक ही सवाल को तीन बार दोहराया, अभिभावक ने जताई नाराजगी
- CG News: खड़ी गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी, 2-2 हजार रुपये में बेचे, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
- ‘नौकरी पर संकट!’ UPSLDC में संविदाकर्मियों की छंटनी के प्रस्ताव को मंजूरी, भड़के कर्मचारी संघ
- जनता दरबार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, अंबाला के दो ASI निलंबित
- उद्घाटन समारोह बना जंग का मैदान! काले झंडे दिखाने की चर्चा के बीच भिड़े दो पक्ष, सिंधिया और मंत्री कुशवाह की मौजूदगी में हाथापाई-कुर्सियां भी फेंकी



