सत्यपाल सिंह राजपूत, रायपुर। धमतरी जिले की कुरुद स्थित संत गुरु घासीदास महाविद्यालय में बगैर परीक्षा के परिणाम जारी करने मामले की जांच पूरी हो चुकी है. छात्रों की शिकायत पर जांच कर रही समिति की अंतिम बैठक के बाद अब सोमवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे गड़बड़झाले का खुलासा लल्लूराम डॉट कॉम ने किया था.

यह भी पढ़ें : शरिया कोर्ट के तलाक के फरमान पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- इस्लामिक कोर्ट को इस कार्यवाही का नहीं है अधिकार

पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल ने लल्लूराम डॉट कॉम के संवाददाता सत्यपाल सिंह राजपूत से विशेष चर्चा में कहा कि संत गुरु घासीदास महाविद्यालय में बगैर परीक्षा के परिणाम जारी करने के मामले में 2 तरह से कार्रवाई जारी रही है. पहला बच्चों की भविष्य ख़राब हो, इसलिए उनके लिए परीक्षा आयोजित करना है. इसके लिए 45 दिनों की परीक्षा कराकर अवगत करने के लिए कहा गया था. परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है. दूसरा मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी. जांच लगभग पूरी हो चुकी है, अंतिम बैठक हुई है. रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी. कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m