कुंदन कुमार/पटना। इंडियन एक्सक्लूसिव पार्टी के विधायक आईपी गुप्ता ने बिहार सरकार के बजट और सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के नेता अक्सर विपक्षी विधायकों को लेकर अनर्गल बयान देते रहते हैं, जबकि हकीकत यह है कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने साफ कहा कि महागठबंधन का एक भी विधायक सत्ता पक्ष के साथ नहीं जाएगा।
बजट को बताया निराशाजनक
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए गुप्ता ने कहा कि इस बार के बजट में आम जनता के लिए कुछ भी ठोस नहीं है। उनके मुताबिक सरकार ने केवल झुनझुना थमाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पूरा बजट पढ़ा है, लेकिन इसमें बिहार की आम जनता के हित में कोई स्पष्ट योजना नजर नहीं आती।
12 मिनट के भाषण पर उठाए सवाल
आईपी गुप्ता ने कहा कि पहली बार देश के इतिहास में ऐसा हुआ है कि मात्र 12 मिनट में पूरा बजट भाषण समाप्त कर दिया गया। उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इतने कम समय में व्यापक बजट पर चर्चा संभव नहीं है। राज्यपाल के अभिभाषण पर भी उन्हें केवल एक मिनट बोलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने अपनी बात रखी।
डिबेट की दी चुनौती
उन्होंने सत्ता पक्ष के एक वरिष्ठ विधायक को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वे पांच मिनट उनके साथ बजट पर चर्चा कर लें। यदि विधानसभा अध्यक्ष उन्हें पूरा अवसर देंगे तो वे सदन और बाहर दोनों जगह बजट की सच्चाई सामने रखेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


