IPL 2025: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टिकट ब्लैक करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

56 टिकट और कार बरामद
डीसीपी (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आईपीएल टिकटों की अवैध बिक्री रोकने के लिए सभी थानों को सतर्क किया गया था। कांस्टेबल प्रदीप की सूचना पर कोतवाली थाना क्षेत्र के चौड़ा रास्ता निवासी संदीप नाटानी (45) और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कंवर नगर निवासी चंद्र प्रकाश (26) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 56 टिकट और एक कार बरामद की है।
दोगुने से ज्यादा दामों पर बेच रहे थे टिकट
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 2,400 रुपये वाले टिकट को 4,000 रुपये में और 3,200 रुपये वाले टिकट को 5,000 रुपये में बेच रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी और मुद्रित दर से अधिक कीमत पर टिकट बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
सख्त निगरानी के निर्देश
डीसीपी गौतम ने कहा कि आईपीएल मैचों के दौरान टिकट कालाबाजारी को रोकने के लिए आगे भी कड़ी निगरानी जारी रहेगी, ताकि खेल प्रेमियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पढ़ें ये खबरें
- 27 में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई! वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने साधा निशाना, BJP को घेरते हुए दिया बड़ा बयान
- 21 अक्टूबर को फिर थमेंगे पंजाब में बसों के पहिए! रोडवेज कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
- राजधानी में दुर्गा विसर्जन का ट्रैफिक प्लान जारी: शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
