IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होगा। यह मैच राजस्थान के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम (एसएमएस), जयपुर में खेला जाएगा, जो इस सीजन में टीम का पहला होम गेम होगा। इससे पहले राजस्थान ने पांच मैचों में से केवल दो में जीत दर्ज की है। हाल ही में 9 अप्रैल को उन्हें गुजरात टाइटंस के हाथों 58 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

गर्मी से बचाव के खास इंतज़ाम
राजस्थान में बढ़ते तापमान को देखते हुए जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। ओआरएस काउंटर, पेयजल वितरण केंद्र, और तत्काल चिकित्सा सहायता दल स्टेडियम के भीतर तैनात रहेंगे ताकि किसी भी गर्मी संबंधी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
रनों के साथ हरियाली की नई पहल
इस मैच की सबसे खास बात है एक पर्यावरणीय पहल, जिसके तहत मैच में बनने वाले हर रन के बदले एक पौधा लगाया जाएगा। राजस्थान युवा मामले और खेल विभाग के सचिव नीरज के. पवन ने बताया कि जयपुर में होने वाले कुल पांच IPL मैचों में जितने रन बनेंगे, उनके अनुसार पौधे लगाए जाएंगे। अनुमान है कि दोनों टीमें औसतन 400 रन प्रति मैच बनाती हैं, ऐसे में 1,500 से 2,000 पेड़ लगाए जाने की योजना है।
इस अभियान को ‘एक पेड़ मां के नाम’ से जोड़ा गया है, जिसमें हर मैच के बाद खिलाड़ी एक पौधा लगाएंगे। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से राहुल द्रविड़, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों ने भी स्टेडियम परिसर में पौधे लगाए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- SIR पर CM योगी की युवाओं से अपील, बोले- 18 साल पूरे करने वाले हर युवा का वोटर लिस्ट में जुड़े नाम
- आजम खान के परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, 45 मिनट की मुलाकात से सियासी चर्चाएं तेज
- धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर साध्वी हर्षानंद का पलटवारः बोलीं- ‘जब आश्रम खुद सुरक्षित नहीं, तो वहां जाने की क्या जरूरत है?’
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- जनता नकार चुकी-लगातार हार का रिकॉर्ड; कोई न कोई मुद्दा चाहिए
- कांग्रेस की दिल्ली में बैठक पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का तंज, कहा- SIR का जब एक बार विरोध हो चुका है, तब फिर क्यों विरोध?
