IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन फाइनल से पहले ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस की शानदार जीत के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला। अब 31 मई को होने वाले फाइनल में सिर्फ ट्रॉफी की नहीं, बल्कि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की भी अंतिम तस्वीर साफ होगी।

न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 167 रन जोड़कर मैच को पूरी तरह गुजरात के पक्ष में मोड़ दिया।

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सबसे आगे

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भले ही उनकी टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी, लेकिन ऑरेंज कैप की दौड़ में वह अब भी सबसे आगे हैं। वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं और 750 रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। दूसरे क्वालिफायर में उनकी 96 रन की शानदार पारी ने भी उनकी बढ़त को बरकरार रखा।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल शतक के बाद 722 रन के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं साई सुदर्शन 710 रन बनाकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। आईपीएल 2026 में अब तक केवल तीन बल्लेबाज ही 700 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं।

ऑरेंज कैप की टॉप-5 सूची

रैंकखिलाड़ीटीममैचऔसतरन
1वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स1648.50776
2शुभमन गिलगुजरात टाइटंस1548.13722
3साई सुदर्शनगुजरात टाइटंस1647.33710
4हेनरिक क्लासेनसनराइजर्स हैदराबाद1548.00624
5ईशान किशनसनराइजर्स हैदराबाद1540.13602

गिल और सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका

फाइनल मुकाबले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका रहेगा। गिल को वैभव सूर्यवंशी के 776 रन के आंकड़े को पार करने के लिए 55 रन की जरूरत है, जबकि सुदर्शन को ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए बड़ी पारी खेलनी होगी। ऐसे में फाइनल मुकाबले के दौरान बल्लेबाजों की यह जंग भी चर्चा का केंद्र रहेगी।

रबाडा ने छीनी पर्पल कैप

दूसरी ओर पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर हुआ है। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और इस सीजन अपने विकेटों की संख्या 28 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही उन्होंने लंबे समय से शीर्ष पर चल रहे भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ते हुए पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया।

भुवनेश्वर कुमार 26 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर ने दूसरे क्वालिफायर में एक विकेट लेकर सीजन का समापन 25 विकेट के साथ किया।

पर्पल कैप की टॉप-5 सूची

रैंकखिलाड़ीटीममैचइकॉनमीविकेट
1कगिसो रबाडागुजरात टाइटंस169.4428
2भुवनेश्वर कुमाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु158.0026
3जोफ्रा आर्चरराजस्थान रॉयल्स169.3225
4अंशुल कम्बोजचेन्नई सुपर किंग्स1410.5321
5ईशान मलिंगासनराइजर्स हैदराबाद159.3320

अब पूरे क्रिकेट जगत की नजर 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल पर टिकी है, जहां गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले में एक तरफ ट्रॉफी की जंग होगी तो दूसरी तरफ ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की अंतिम लड़ाई भी देखने को मिलेगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H