IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: आईपीएल 2026 के लिए प्लेऑफ में कौन सी 4 टीमें एंट्री करेंगी? ये वो सवाल है, जो हर कोई जानना चाहता है. सभी टीमें पहले तो प्लेऑफ में एंट्री करना चाहती हैं और फिर खिताब जीतने का सपना है. 19वें सीजन में अब तक सिर्फ 10 मैच हुए हैं. हर टीम कम से कम 2-2 मैच खेल चुकी है. अभी से प्लेऑफ को लेकर क्या समीकरण बनेंगे, ये कहना मुश्किल है, लेकिन पहले 10 मैचों के नतीजों से प्वाइंट टेबल में मची उठापटक ने साफ कर दिया है कि इस बार टॉप-4 की राह आसान नहीं होगी.

हम आपको ये बताएंगे कि प्लेऑफ में एंट्री करने के लिए किसी भी टीम को कुल कितने मैच जीतना जरूरी होते हैं, नेट रन रेट कितना अहम होता है और इस बार कौन सी टीम प्लेऑफ में एंट्री करने की रेस में सबसे आगे है? आइए जान लेते हैं.

सबसे पहले ये जानते हैं कि इस सीजन 10 टीमें मैदान में हैं, जिनके बीच 74 मैच होना है. हर एक टीम 14-14 मैच खेलती है. पिछले सीजन पंजाब किंग्स को मात देकर आरसीबी ने खिताब जीता था. अब ये टीम दोबारा खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी, जबकि पिछले सीजन प्लेऑफ में एंट्री करने से चूकने वाली 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस भी घातक दिख रही है.

प्लेऑफ में जाने के लिए कितने मैच जीतना जरूरी?

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में उस टीम को एंट्री मिलती है जो लीग स्टेज के कुल 14 मैचों में 10 मैच जीत लेती है. 10 जीत के साथ उसके पास 20 अंक हो जाते हैं और उसकी जगह 100 फीसदी पक्की होती है. अगर कोई टीम 14 में से 9-10 या फिर 8-9 मैच भी जीतती है, तब भी उसके प्लेऑफ में एंट्री के चांस रहते हैं.

नेट रन रेट (NRR) कितना अहम होता है?

प्लेऑफ की जंग में टीमों के बीच नेट रन रेट अहम रोल अदा करता है. मान लीजिए अगर किसी 2 टीमों के अंक एक जैसे यानी बराबर हैं, तो वहां नेट रन रेट ‘एक्स-फैक्टर’ साबित होता है. इस बार आरसीबी और राजस्थान का रन रेट काफी बेहतर है, जो उन्हें अंत में फायदा दिला सकता है. यही वजह है कि टीमें मैच में जीत के साथ नेट रन रेट पर ज्यादा फोकस करती हैं.

इस बार किस टीम की जगह लगभग तय है?

आईपीएल 2026 में अब तक हुए 10 मैचों में जिन टीमों ने कमाल किया है, उनमें डिफेंडिंग आरसीबी (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का नाम सबसे ऊपर है. आरसीबी ने पहले दोनों मैच एकतरफा अंदाज में जीते हैं. उसने हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर प्वाइंट टेबल में 4 अंक और +2.501 के नेट रन रेट के साथ नंबर एक पर कब्जा किया है. इसलिए आरसीबी की प्लेऑफ में एंट्री तय मानी जा रही है. वहीं 5 बार की चैंपियन सीएसके (CSK) के लिए प्लेऑफ की डगर मुश्किल नजर आ रही है, क्योंकि उसने पहले तीनों मैच गंवा दिए हैं.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H