IPL 2026 RCB vs GT Qualifier 1: आईपीएल सीजन 19 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। अब गुजरात टाइटंस (GT) को फाइनल में पहुंचने के लिए 255 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल करना होगा।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन इसके बाद RCB के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए मैदान के चारों ओर रन बरसाए। टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 93 रन बनाए और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

उनके अलावा विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने 43-43 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। देवदत्त पडिक्कल ने 30 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 19, जितेश शर्मा ने 15 और टिम डेविड ने 4 रन रन का योगदान दिया।
गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में जेसन होल्डर और कैगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली। हालांकि, RCB के बल्लेबाजों के सामने GT के गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए।
RCB ने बनाया प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
RCB ने इस पारी के साथ आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु अब प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था, जिसने साल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 233/3 रन बनाए थे। अब RCB ने 254/5 के स्कोर के साथ नया इतिहास रच दिया है।
प्लेऑफ इतिहास के 3 सबसे बड़े स्कोर
RCB vs GT, 2026 — 241/5
GT vs MI, 2023 — 233/3
MI vs GT, 2025 — 228/5
आईपीएल में RCB के सबसे बड़े स्कोर
आईपीएल इतिहास में यह आरसीबी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 5 विकेट पर 263 रन बनाकर अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया था। वहीं, 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी ने 7 विकेट पर 262 रन बनाए थे। अब टीम चौथी बार आईपीएल में 250 रन के आंकड़े तक पहुंचने में सफल रही है।
RCB और GT की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स
गुजरात टाइटंस (GT)
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

