सतीश सिंह, लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए नौ आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं. इन तबादलों के बाद गोंडा, सुल्तानपुर, मेरठ, झांसी, बिजनौर, संभल और बलरामपुर सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल गए हैं.
शासन स्तर पर जारी आधिकारिक सूची के मुताबिक, विनीत जायसवाल (आरआर-2014) को गोंडा के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है. सुल्तानपुर की मौजूदा एसपी चारू निगम (आरआर-2014) को यूपी-112, लखनऊ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें : UP बनेगा देश का स्किल हब, ITI को उद्योगों से जोड़कर युवाओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर
मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय (आरआर-2015) को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक संबद्ध के पद पर भेजा गया है. उनके स्थान पर झांसी के एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति (आरआर-2015) को मेरठ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
बिजनौर के एसपी अभिषेक (आरआर-2015) को गोंडा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. बलरामपुर के एसपी विकास कुमार (आरआर-2017) को झांसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. संभल के एसपी कृष्ण कुमार (आरआर-2018) को बिजनौर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. बाराबंकी में तैनात विकास चन्द्र त्रिपाठी (आरआर-एसपीएस) को संभल का एसपी बनाया गया है. हरदोई से मातण्ड प्रकाश सिंह (आरआर-एसपीएस) को बलरामपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

