Iran Attack on Kuwait: पश्चिम एशिया (खाड़ी देश) में तनाव एक बार फिर से चरम पर पहुंच गया है। शांति समझौता के बीच अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) एक बार फिर से भड़क गया है। ईरान ने कुवैत, इराक और बहरीन (Kuwait, Iraq and Bahrain) में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। अमेरिकी सेना (US Army) सने ईरान के केशम आईलैंड स्थित एक कम्युनिकेशन्स टावर पर अटैक किया है। ईरान के निशाने पर खाड़ी का छोटा देश कुवैत है। ईरान कुवैत पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। ईरान ने कुवैत में महा-तांडव मचाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल-ड्रोन की बरसात कर दी है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kuwait International Airport) पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर लिस्टिक मिसाइल-ड्रोन से ताबड़तोड़ हमला किया। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद आग के गोले में तब्दील हो गया। हमले में कई लोग घायल हो गए। वहीं हमले के बाद सभी उड़ानें रोक दी गई है। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए, जिनमें कई लोग घायल हो गए। एयरपोर्ट की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद सभी उड़ानों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। कुवैत की पब्लिक अथॉरिटी फॉर सिविल एविएशन (PACA) ने बताया कि हमले के बाद एयरपोर्ट का इमरजेंसी प्लान सक्रिय कर दिया गया है।
कुवैत रक्षा मंत्रालय हमले की पुष्टि की
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कुवैत रक्षा मंत्रालय ने भी हमले की पुष्टि की है। मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने इसे “ईरान की आपराधिक आक्रामकता” करार देते हुए कहा कि हमले से एयरपोर्ट परिसर को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है।अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी और सुरक्षा एजेंसियां नुकसान का आकलन कर रही हैं।
कुवैत सेना की एडवाइजरी
हमले के बाद कुवैत में अलार्म बज रहे हैं। लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का निर्देश जारी किया है। कुवैत सेना ने लोगों के लिए एक और चेतावनी जारी की है। कुवैत सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- अगर कहीं मिसाइल, ड्रोन या उनके टुकड़े गिरे हुए दिखाई दें तो लोग उनके पास न जाएं और उन्हें हाथ न लगाएं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मलबे से लोगों की जान को खतरा हो सकता है। रक्षा मंत्रालय ने अपील की कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु मिले तो तुरंत इमरजेंसी नंबर पर सूचना दें।
IRGC ने अमेरिकी नौसेना पर हमले का दावा किया, अमेरिका ने नकारा
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) का दावा है कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर, एयरबेस और हेलीकॉप्टरों पर हमला किया। वहीं ईरान के सरकारी टीवी चैनल IRIB ने दावा किया कि अमेरिका की ओर से फारस की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और केश्म आइलैंड के आसपास हुए हमलों के जवाब में कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
इधर US सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर कहा कि तेहरान ने अपने पड़ोसी देशों में पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए, यह सभी नाकाम रहे। कुवैत में ईरान की दागी गई मिसाइलें या तो टारगेट तक नहीं पहुंच पाईं या उनको रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया। इसी तरह बहरीन पर भी दागी गई 3 मिसाइलों को मार गिराया गया। यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का दावा है कि उन्होंने आज बहरीन में U.S. 5th फ्लीट हेडक्वार्टर और उस इलाके में एक U.S. एयर बेस पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। यह पूरी तरह से गलत है। अमेरिकी सेना पर ईरान के सभी हमले नाकाम रहे। U.S. सेना चौकन्नी है और ईरान के बेवजह हमले से बचने के लिए तैयार है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

