Iran Attack On US-Israel: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 31वां दिन है। अमेरिका-इजराइल के हमले का ईरान भी जवाब दे रहा है। ईरान ने एक बार फिर इजराइल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पर बड़ा हमला बोला है। ईरान ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। ईरान के प्रेस टीवी के अनुसार यह हमला शुक्रवार को प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया गया, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। हमले में अमेरिका के एडवांस सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इसमें बोइंग E-3 सेंट्री विमान भी शामिल है। इसकी कीमत 700 मिलियन डॉलर है।
वहीं ईरान ने दक्षिणी इजराइल में एक केमिकल प्लांट पर मिसाइल हमला किया है, जिससे प्लांट में भीषण आग लग गई है। इससे इलाके में जहरीले रिसाव का खतरा पैदा हो गया है। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।

बोइंग E-3 सेंट्री विमान एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) का हिस्सा है, जो रडार के जरिए सैकड़ों किलोमीटर दूर तक विमानों और मिसाइलों की निगरानी कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के पास , इस तरह के 16 ही विमान हैं। ईरान ने इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे। इस हमले में 10 से 15 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक इस हमले और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया हमला
ईरान ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। ईरान के प्रेस टीवी के अनुसार यह हमला प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया गया, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। यह एयरबेस रियाद से करीब 96 किलोमीटर दूर है और इसे सऊदी एयर फोर्स चलाती है, लेकिन यहां अमेरिकी सेना भी तैनात रहती है। पिछले करीब एक महीने से जारी संघर्ष के दौरान इस बेस को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। इससे पहले भी एक हमले में 14 अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे। ईरान ने इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे। इस हमले में 10 से 15 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर और 2 की स्थिति बेहद नाजुक बताई गई है।

रविवार को ईरान ने दक्षिणी इजराइल में एक केमिकल प्लांट पर मिसाइल हमला किया। यह फैक्ट्री बियरशेबा शहर के दक्षिण में स्थित नेओत होवाव इंडस्ट्रीयिल इलाके में है। यह ADAMA कंपनी का मखतेशिम प्लांट है जो कीटनाशक और फसल सुरक्षा से जुड़े केमिकल बनाती है। चीनी कंपनी सिंजेंटा ग्रुप के इस प्लांट में मिसाइल का टुकड़ा गिरा और केमिकल के टैंकरों में आग लग गई। हमले के बाद अधिकारियों ने आसपास के लोगों को घरों में रहने और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है, क्योंकि प्लांट में खतरनाक रसायन मौजूद हैं।
बियरशेबा में एक और मिसाइल हमला, 11 घायल
फैक्ट्री वाली घटना के कुछ देर बाद ईरान ने एक और मिसाइल दागी जो बियरशेबा शहर के खुले इलाके में गिरी। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के करीब 100 घरों के शीशे टूट गए और कई घरों को इतना नुकसान पहुंचा कि लोग वहां रह नहीं सकते। मेगन डेविड एडोम यानी इजराइली एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि 11 लोग मिसाइल के धमाके से उड़े मलबे की चपेट में आए और 20 लोगों को गहरे सदमे की वजह से इलाज दिया गया। सभी 31 को सोरोका मेडिकल सेंटर ले जाया गया।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

