प्रदीप मालवीय, उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा ने आज तड़के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल हुई ओर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। राणा ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल को जल अर्पण कर 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आराधना की, इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी।

स्नेह राणा अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची थी । वे पूर्व में भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आती रही हैं। भस्म आरती दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा स्नेह राणा का स्वागत किया गया।
स्नेह राणा एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो अपनी दाएं हाथ की ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं । 2014 में पदार्पण के बाद चोट के कारण बाहर रहने वाली स्नेह ने 2021 में शानदार वापसी की और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों तथा 2025 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।


