ईरान ने इजरायल के लिए संवेदनशील सैन्य जानकारी देने के आरोप में एक व्यक्ति को मौत की सजा दी है जिसके उपर इजरायल और अमेरिका को संवेदनशील सैन्य जानकारी देने के आरोप है. ईरान की न्यायपालिका ने कड़ा कदम उठाते हुए होसैन पदरान नामक व्यक्ति को फांसी की सजा दे दी है. पदरान पर आरोप था कि उसने इस्फहान प्रांत के सैन्य ठिकानों की गोपनीय जानकारी विदेशी खुफिया एजेंसियों को दी.

होसैन पदरान पर वित्तीय लाभ के लिए इजरायल (मोसाद) और अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) के संपर्क में रहने का आरोप था.

ईरान ने इजरायल को संवेदनशील सैन्य जानकारी देने के दोषी एक ईरानी व्यक्ति को फांसी दे दी है. ईरानी न्यायपालिका की वेबसाइट के मुताबिक, होसैन पदरान पर जासूसी और इजरायल के पक्ष में खुफिया जानकारी देने के आरोप थे. न्यायपालिका ने बताया कि होसैन पदरान को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई.

पदरान पर आरोप था कि उसने इस्फहान प्रांत के सैन्य ठिकानों की गोपनीय जानकारी विदेशी खुफिया एजेंसियों को दी. ईरान की स्थानीय अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद इस फैसले को ईरान के सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका खारिज करने के बाद होसैन पदरान को मृत्युदंड दिया गया.

ईरान की न्यायपालिका ने बताया कि होसैन पदरान ने इस्फहान प्रांत में मौजूद संवेदनशील सैन्य ठिकानों से जुड़ी गोपनीय जानकारी विदेशी खुफिया एजेंसियों को भेजी थी. इसमें अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियां शामिल थीं.

न्यायपालिका ने बताया कि ईरानी अधिकारियों का दावा है कि उसने इस जानकारी के बदले आर्थिक फायदा भी हासिल किया. पूछताछ के दौरान पदरान ने खुद भी इस प्रक्रिया में आर्थिक फायदा मिलने की बात कबूल की थी. हालांकि, ये सभी दावे ईरानी ज्यूडिशरी की ओर से किए गए हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m