कुमार इंदर, जबलपुर। ईरान- इजराइल में युद्ध और तनाव के माहौल में मध्यप्रदेश के जबलपुर के चार व्यापारी का परिवार दुबई में फंसा हुआ है। तनाव के चलते दुबई एयरपोर्ट को बंद कर किया गया है।
दरअसल चारों व्यापारी परिवार एक साथ घूमने के लिए दुबई गए है। जबलपुर के व्यापारी ने वीडियो जारी कर दुबई के हालात बयां किए। फिलहाल जिन जगहों पर व्यापारी रुके हुए हैं वहां का हालात सामान्य है।
व्यापारियों के कहा कि पैसे खत्म हो रहे और होटल्स ने चार्जेज तीन गुना बढ़ा दिए हैं। व्यापारी ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद मांगी है। वहां फंसे व्यापारियों में प्रशांत विश्वकर्मा, शैलेश जैन, प्रवीण जैन और संजय सिंघई शामिल है। सभी को 28 फरवरी को भारत लौटना था।
अनोखी होलिका दहनः 3 गावों के किसानों ने ली शराब छोड़ने की शपथ, नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

