Iran-Israel War Live Updates: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत का कई मुस्लिम देशों में विरोध हो रहा है। भारत के शिया मुसलमान (Shia Muslims) भी अली खामेनेई की मौत का विरोध कर रहे हैं। भारत में सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) में हो रहा है। आज लगातार दूसरे दिन भी खामेनेई की मौत के विरोध में श्रीनगर बंद है। इधर प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई प्रमुखों से बात की। सबसे पहले उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की।
बता दें कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़कर भीड़ को खदेड़ा था। कुछ लोगों को गिरफ्तारी भी की गई। महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया था। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा। इसे देखते हुए आज श्रीनगर की सड़कों को कंटीले तारों से ब्लॉक किया गया है। प्रदर्शनाकरियों के हर मूवमेंट पर सेना नजर रख रही है। भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया
पुंछ में बाजार बंद, सुरक्षाबल तैनात
जम्मू-कश्मीर ने पुंछ में अहले सुन्नत और इस्लामिक संगठनों ने बंद बुलाया है। यहां पर बाजार बंद हैं। बस सेवा बंद है। सभी जगह सुरक्षबलों की तैनाती है।

यूएई से भारत पहुंचे यात्री
जबकि सोमवार देर रात UAE से 4 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु पहुंचीं। अबू धाबी में फंसे भारतीयों ने देश लौटकर राहत की सांस की। एक यात्री ने बताया अबू धाबी में हमारे होटल के पास ही धमाके हुए। इंडिगो एयरलाइन आज सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट उड़ाएगी। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू की हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, काहिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 राष्ट्राध्यक्षों से बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई प्रमुखों से बात की है। सबसे पहले उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। हवाई हमलों और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर चर्चा की। PM मोदी ने बहरीन के किंग हमाद बिन अल खलीफा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस MBS और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला बिन अल-हुसैन से फोन पर बात की। PM ने इन सभी देशों के नेताओं से कठिन घड़ी में साथ देने की बात कही है।
मिडिल ईस्ट के 6 देशों में 90 लाख भारतीय
2024 तक खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों में 90 लाख से ज्यादा भारतीय रहते थे। GCC में सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा भारतीय UAE और सऊदी अरब में हैं। ये लोग वहां की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। वे इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, रिटेल, फाइनेंस, इंजीनियरिंग और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं। साथ ही, वे भारत को बड़ी मात्रा में पैसा (रेमिटेंस) भी भेजते हैं। UAE में भारतीय सबसे बड़ा विदेशी समुदाय हैं। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, वहां करीब 43 लाख भारतीय रहते हैं, जो कुल आबादी का लगभग 35% हैं। इनमें से लगभग 15% अबू धाबी में रहते हैं और बाकी अन्य अमीरात, जैसे दुबई में रहते हैं। UAE में रहने वाले भारतीयों में करीब 10% लोग अपने परिवार पर निर्भर हैं। सबसे ज्यादा लोग केरल से हैं, इसके बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का स्थान है। उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब के लोग भी बड़ी संख्या में वहां रहते हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

