अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देश बहरीन ने पूरे देश में चेतावनी वाले सायरन चालू कर दिए हैं. होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने पहले ईरान पर कई हमले किए. US के एयरस्ट्राइक करने के जवाब में ईरान ने पलटवार करते हुए बहरीन और कुवैत समेत 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार उसकी नौसेना और एयरोस्पेस फोर्स ने मिलकर यह कार्रवाई की.

IRGC का कहना है कि इन हमलों में मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया और अमेरिका के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.

IRGC ने बताया कि बहरीन में मौजूद अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट बेस और कुवैत के अली अल-सलेम एयर बेस पर भी हमला किया गया. ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई अमेरिका की तरफ से सीजफायर और इस्लामाबाद समझौते के कथित उल्लंघन के जवाब में की गई शुरुआती प्रतिक्रिया है.

बहरीन के गृह मंत्रालय ने पूरे देश में अचानक आपातकालीन अलार्म सायरन बजाकर सभी नागरिकों और प्रवासियों को तुरंत नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर जाने का कड़ा निर्देश जारी किया है. IRGC ने दावा किया कि इस अभियान में कई महत्वपूर्ण अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.

अमेरिका द्वारा होर्मोजगन और माहशहर में स्थित तटीय ठिकानों और कुछ गैर-सैन्य स्टेशनों पर हवाई हमले को लेकर IRGC ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि अमेरिकी कार्रवाई ऐसे समय में की गई, जब ईरान के दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार का जुलूस निकाला जा रहा था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m