Israel_US Attack on Iran: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बहुत बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में अमेरिका के एफ-22 रैफ्टॉर फाइटर जेट भी शामिल हुए हैं। एक साथ तेहरान में 30 जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से यह हमला किया गया है। इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया है। हमले के बाद ट्रंप ने ईरान पर हमले की वजह बताई है। अब ईरान ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया है। ईरान ने इजरायल पर 30 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। यमन और लेबनान से हिजबुल्लाह भी ईरान के साथ जंग में शामिल हो गए हैं। इस बीच जॉर्डन की सेना ने कहा है कि उसने देश को निशाना बनाकर दागी गई दो मिसाइलों को मार गिराया है।
ईरान ने अमेरिकी बेस पर हमला किया
ईरान ने बहरीन में अमेरिका के सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। उधर कतर में अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकाने को खाली करवा लिया है। इसके साथ ही यूएई में स्थित अमेरिका के नेवल (नौसैनिक) बेस को भी निशाना बनाया है। इसके साथ ही ईरान ने कतर, कुवैत और जोर्डन स्थित अमेरिका के सैन्य बेस पर भी बड़ा जवाबी हमला किया है।
ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे
ईरान पर हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे। 47 साल से हम देखते आ रहे हैं कि उन्होंने बहुत लोगों की हत्या की। अमेरिकी लोगों को भी मारा। ऑपरेशन मिडनाइट हैमर लांच कर दिया गया है। हमने ईरान के फोर्दो, इस्फहान पर हमला किया है। ईरान ने हमारे सारे ऑफर ठुकराये। ईरान पर हमला ही आखिरी विकल्प था। खामेनेई अब हथियार डालें या मौत का सामना करें।
बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े को बनाया निशना
बहरीन ने शनिवार को कहा कि देश में स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को मिसाइल से निशाना बनाया गया है। बहरीन ने हालांकि हमले के बारे में तत्काल कोई अन्य जानकारी नहीं दी। अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया, जिसमें पहला स्पष्ट हमला सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालयों के पास हुआ। ईरानी मीडिया ने देशभर में हुए हमलों की खबर दी है। टेलीविजन चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो में राजधानी तेहरान से धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है।
UAE ने हवाई हमलों का दिया जवाब
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि आज संयुक्त अरब अमीरात पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों द्वारा एक स्पष्ट हमला किया गया, जिसका संयुक्त अरब अमीरात की वायु रक्षा प्रणाली ने उच्च दक्षता के साथ जवाब दिया और कई मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया।
मातृभूमि की रक्षा करने का समय आ गया है: ईरान
ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अमेरिका और इजराइल के हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश इन हमलों का जवाब देने में ”संकोच नहीं करेगा”। मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, ”मातृभूमि की रक्षा करने और दुश्मन के सैन्य हमले का सामना करने का समय आ गया है।”
एयर इंडिया ने स्थगित की उड़ानें, यात्रियों को दी सलाह
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में उत्पन्न हो रही स्थिति को देखते हुए, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम की ओर जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित कर दी हैं। हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं और आवश्यकतानुसार अपनी परिचालन प्रक्रियाओं की समीक्षा और समायोजन करेंगे। हमारी टीमें प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं। प्रभावित यात्रियों को उनके पंजीकृत संपर्क विवरण पर सीधे सूचित किया जा रहा है।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे airindiaexpress.com पर अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और सुनिश्चित करें कि उनकी संपर्क जानकारी अद्यतन है। प्रभावित उड़ानों में बदलाव और रद्द करने संबंधी छूट के लिए, यात्री हमारी वेबसाइट के ‘मैनेज बुकिंग’ अनुभाग पर जा सकते हैं या +91 6360012345 पर व्हाट्सएप पर टिया से चैट कर सकते हैं। इस समय में हमारे यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए हम आभारी हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


