Summer Skin Care Tips: गर्मियों में स्किन को ठंडक देना और रैशेज, खुजली व पिंपल्स से बचाना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि गर्मी के दिनों में स्किन में बहुत प्रॉब्लम होने लगती है। लेकिन भारतीय घरों में कई ऐसे नेचुरल उपाय सदियों से इस्तेमाल होते आए हैं जो इस मौसम में बेहद फायदेमंद हैं। यहाँ 5 असरदार और पारंपरिक चीजें दी गई हैं जिन्हें आप अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी स्किन को नेचुरली ठंडकता मिलेगी। तो आइए जानते हैं विस्तार से।
एलोवेरा

ये स्किन को तुरंत ठंडक देता है। सनबर्न, रैशेज और जलन में राहत मिलती है।इसमें एंटी-बैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए ताजा जेल निकालकर सीधे चेहरे या प्रभावित जगह पर लगाएं।
खीरा

गर्मी के मौसम में बहुत अच्छा खीरा आता है। खीरा कूलिंग इफेक्ट देता है और सूजन कम करता है। ये स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसके इस्तेमाल के लिए खीरे के स्लाइस चेहरे पर रखें या उसका रस लगाएं और फिर अप्लाई करें।
गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा को फ्रेश और ठंडा रखता है।ये पोर्स को टाइट करता है और ऑयल कंट्रोल में मदद करता है। इसे कॉटन से टोनर की तरह लगाएं या फेस मिस्ट के रूप में इस्तेमाल करें।
दही

गर्मी के मौसम में दही खाने में बहुत अच्छी लगती है और ठंडकता देती है। वैसे ही ये स्किन को ठंडक देने के साथ टैन हटाने में मदद करती है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को सॉफ्ट बनाता है।।दही को फेस पैक की तरह 10–15 मिनट लगाएं
चंदन

चंदन में ठंडक देने वाला और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद है। पिंपल्स और रैशेज कम करने में मददगार करता है। चंदन पाउडर को गुलाब जल या पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और लगाएं।
अतिरिक्त टिप्स
1-दिन में 2–3 बार चेहरा धोएं
2-हल्का, ऑयल-फ्री मॉइश्चराइज़र लगाएं
3-बाहर जाते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं
4-ज्यादा पानी पिएं और हल्का भोजन करें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

